जिला भाजपा कार्यालय अटल परिसर में SIR पर कार्यशाला आयोजित

मुंगेली : भारतीय जनता पार्टी जिला मुंगेली द्वारा आज जिला भाजपा कार्यालय “अटल परिसर” में SIR (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) को लेकर एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में SIR से संबंधित जानकारी, उसकी संपूर्ण प्रक्रिया तथा किस क्रमांक का फॉर्म कब और कैसे भरना है, इसकी विस्तार से जानकारी दी गई।

कार्यशाला को संबोधित करते हुए SIR प्रभारी अभिषेक शुक्ला ने कहा कि इस प्रक्रिया में इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए कि किसी भी वास्तविक मतदाता का नाम किसी भी स्थिति में न कटे। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से पूरी गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ SIR प्रक्रिया को पूर्ण करने का आह्वान किया।

वहीं, मुंगेली विधायक पुन्नूलाल मोहले ने बीएलए-1, बीएलए-2, सभी मंडल अध्यक्षों, बूथ अध्यक्षों, महामंत्रियों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को SIR प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पूर्ण करने में सक्रिय सहभागिता के लिए धन्यवाद दिया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी, गिरीश शुक्ला, पूर्व जिला अध्यक्ष शैलेश पाठक, लोकनाथ सिंह, द्वारिका जायसवाल, जिला पंचायत सदस्य रजनी मानिक सोनवानी, मोहन भोजवानी, सुनील पाठक, मानिक सोनवानी, प्रेम आर्य, मिट्ठूलाल यादव, कोटू दादवानी, मंडल अध्यक्ष सौरभ बाजपेई, सुखचंद साहू, नागेश्वर जायसवाल, राजीव श्रीवास, अभिलाष त्रिवेदी, महावीर सिंह, मन्नू श्रीवास्तव, रितिमा लाल, माला गुप्ता, श्वेता सोनी, विजय यादव, शैलेंद्र यादव, अमितेश आर्य, मनोहर मोहले, विश्वधर सिंह, रमेश बुनकर, अमित कश्यप, प्रहलाद यादव सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यशाला का मंच संचालन जिला मीडिया प्रभारी रामशरण यादव ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *