बिलासपुर। बिलासपुर प्रेस क्लब के चुनाव में विकास पैनल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आशीर्वाद और विकल्प पैनल को करारी शिकस्त दी। रविवार को जिला प्रशासन की देखरेख में राघवेन्द्र सभा भवन में संपन्न हुए चुनाव में विकास पैनल के अध्यक्ष अजीत मिश्रा समेत सभी छह प्रत्याशी भारी मतों से विजयी घोषित किए गए।
बता दें पिछली बार हुए बिलासपुर प्रेस क्लब के चुनाव में रंग रंग के कायदे कानून बनाने की प्रक्रिया के बावजूद भर्राशाही तरीके से 100 से अधिक सदस्य बिना किसी मापदंड के घुसा दिए गए।उसके बाद निर्वाचन संविधान को दरकिनार कथित तौर पर बने नए सदस्यों को भी मतदान में शामिल कर चुनाव प्रक्रिया कर ली गई जिसका प्रमाणिक एवं तर्कपूर्ण शिकायत व जांच उपरान्त निर्वाचन प्रक्रिया को रद्द करते हुए नए निर्वाचक की प्रक्रिया प्रशासनिक तौर पर की गई।
विधिवत ढंग से हुए इस चुनाव में नए सदस्यों को मतदान का अधिकार नहीं दिया गया जिसके अलावा पूर्व के सभी सदस्यों ने 28 दिसम्बर को पुनः मतदान कर नए जनादेश में एकतरफा विकास पैनल को जीत मिली। हालांकि पहले बिलासपुर प्रेस क्लब के महत्वपूर्ण चुनाव में भर्राशाही करने और निर्वाचन की प्रक्रिया को रद्द कर देने का यह मामला पहली बार हुआ मगर अब हुए विधिवत निर्वाचन प्रक्रिया से काबिल सदस्यों ने आज राहत के साथ नया जनादेश दिया।
आज हुए निर्वाचन की वैधानिक प्रक्रिया के बाद निर्वाचित हुए पदाधिकारियों में अध्यक्ष: अजीत मिश्रा,उपाध्यक्ष: विजय क्रांति तिवारी,सचिव: संदीप करिहार,
सह सचिव: हरकिशन गंगवानी,
कोषाध्यक्ष: किशोर सिंह,
कार्यकारिणी सदस्य: कैलाश यादव निर्वाचित हुए।