कड़ाके की ठंड के बीच असहायों को मिला सहारा, चेतना वरिष्ठ महिला संघ ने वृद्धाश्रम में बांटे कंबल

​मुंगेली । बढ़ती ठंड ने आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित करना शुरू कर दिया है। ऐसे में गरीबों और असहायों की मदद के लिए चेतना वरिष्ठ महिला संघ सक्रिय हो गया है। इसी कड़ी में रामगढ़ वृद्धाश्रम में एक राहत शिविर का आयोजन किया गया।

जहां चेतना वरिष्ठ महिला संघ की अध्यक्षा श्रीमती उमा शर्मा एवं सभी पदाधिकारियों ने वृद्धाश्रम पहुँचकर वहां रह रहे बुजुर्गों का हाल-चाल जाना। गिरते तापमान को देखते हुए उन्होंने वृद्धों और असहाय लोगों के बीच गर्म कंबलों एवं फल का वितरण किया। इस अवसर पर चेतना वरिष्ठ महिला संघ की अध्यक्षा श्रीमती उमा शर्मा ने बताया कि ठंड का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। हमारा प्राथमिक लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि हर समाज के अंतिम व्यक्ति अमन चैन से जीवन जी सके।

कोई भी बुजुर्ग या जरूरतमंद संसाधनों के अभाव में कष्ट न झेले, इसके लिए चेतना वरिष्ठ महिला संघ पूरी तरह प्रतिबद्ध है। हमारी संस्था द्वारा वृद्धाश्रम में कंबल एवं फल वितरण एक छोटी सी कोशिश है। ​अध्यक्षा श्रीमती उमा शर्मा ने बताया कि यह संघ पूरे प्रदेश में यह पहला संस्था है जिसका गठन इस वर्ष ही किया गया है। संघ का उद्देश्य वरिष्ठ जनों की भी सांस्कृतिक,सामाजिक गतिविधियों में सक्रियता बनाए रखना है।

संस्था की सचिव श्रीमती मंजू सोलंकी एवं टीम ने वृद्ध आश्रम के बुजुर्ग लोग के साथ भजन गायन किया। कोषाध्यक्ष श्रीमती प्रमिला चौरसिया ने बताया की संघ हमेशा सामाजिक एवम सांस्कृतिक कार्यक्रम में अग्रणी रहता है।

इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिकों के लिए बने सियान सदन में संस्था की संरक्षक श्रीमती रजनी बाजपेई और श्रीमती उर्मिला सोनी के सानिध्य में नवंबर एवम दिसंबर माह में जिन सदस्यों का जन्मदिन था उनका स्वागत पुष्प गुच्छ देकर किया गया। संघ द्वारा हर महिने जिन सदस्यों का जन्मदिन पडता है माह के अंत में मनाया जाता है इसके अलावा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होते रहते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *