मालगुजार स्व. प्रेम सिंह बघेल को पूर्व सीएम ने की श्रद्धा सुमन अर्पित

मुंगेली। वरिष्ठ पत्रकार मनोज सिंह बघेल के पूज्य पिताजी स्वर्गीय प्रेम सिंह बघेल के निधन पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ग्राम बांकी पहुंचे। इस अवसर पर उन्होंने बघेल परिवार से भेंट कर शोक संवेदना व्यक्त की तथा दिवंगत आत्मा को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शोकाकुल परिजनों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि स्व. श्री प्रेम सिंह बघेल एक धर्मनिष्ठ,कर्तव्यपरायण और सादगीपूर्ण जीवन जीने वाले व्यक्तित्व थे। उनका संपूर्ण जीवन सत्य,सेवा,धर्म और मानवीय मूल्यों का जीवंत उदाहरण रहा है। उन्होंने कर्म को ही पूजा और सेवा को ही परम धर्म मानते हुए समाज के लिए प्रेरणादायी जीवन जिया


श्रद्धांजलि कार्यक्रम में स्व. श्री प्रेम सिंह बघेल के पुत्र मनोज सिंह,शिवप्रताप सिंह,वरिष्ठ पत्रकार इंद्राज सिंह, रणजीत सिंह बघेल,शिक्षक बलराज सिंह बघेल,रामपाल सिंह बघेल सहित परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *