मुंगेली। मुंगेली–बिलासपुर मार्ग श्री पेट्रोल पंप के ठीक सामने अनैतिक रूप से डिवाइडर तोड़ देने के बाद दुपहिया वाहनों की आवाजाही से कुछ दिनों पूर्व एक युवक की मौत हुई इस घटना के तुरंत बाद पेट्रोल पंप संचालक के 24 घंटे के भीतर तोड़े गए डिवाइडर बंद करके के लिखित जवाब के बावजूद आज प्रशासनिक अमला और पीडब्ल्यूडी के अधिकारी उस दुर्घटनाकारित डिवाइडर बंद ना कराकर बगल के छोटे से डिवाइडर बंद कर खानापूर्ति का काम हो रहा है जबकि पेट्रोल पंप संचालक ने 24 घंटे भीतर डिवाइडर बंद करने का लिखित जवाब दिया था बावजूद तहसीलदार और मौके पर उपस्थित अन्य अधिकारियों द्वारा बेवजह मौत का कारण बने डिवाइडर की वस्तुस्थिति से अलग बाजू के डिवाइडर बंद करके खानापूर्ति करने में लगे हुए है।
जिस श्री पेट्रोल पंप के कारण एक युवक की मौत हुई आखिर जिला प्रशासन के हाथ पैर उस डिवाइडर को पैक करने या बचाव करने में क्यों लगे हुए हैं क्या प्रशासन किसी बड़ी मौत का इंतजार कर रही है या फिर कार्यवाही के नाम पर कनेक्टिंग डिवाइडर बंद कर खानापूर्ति करने में लगी हुई है।
स्वयं तहसीलदार मौके पर खड़े रहने के बावजूद घटनास्थल या असल कारण को बताने की बजाय मुख्य तोड़े गए डिवाइडर बंद कराने में अक्षम नजर आ रहे है। गांव के भोले भाले लोगों को डांट डपट शांत माहौल को खराब करने का काम किया जा रहा है।