- प्रशासनिक फरमान के बाद रात चल रहा डिवाइडर बंद करने का काम
- घटना की बारीकी को समझ तत्परता दिखाने के लिए कलेक्टर को धन्यवाद
मुंगेली। मुंगेली–बिलासपुर मार्ग श्री पेट्रोल पंप के ठीक सामने अनैतिक रूप से डिवाइडर तोड़ देने के बाद दुपहिया वाहनों की आवाजाही से कुछ दिनों पूर्व एक युवक की मौत मामले में तहसीलदार और कुछ पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के द्वारा मामले की खानापूर्ति करने की खबर के बाद जिला प्रशासन ने अभी देर रात त्वरित रूप से डिवाइडर पूर्णतः बंद कराने की मुहिम में जुटा हुआ है ।
बता दे अनैतिक दबाव से इस मौत की घटना के बावजूद कुछ अधिकारियों की मिलीभगत से पेट्रोल पंप के सामने तोड़े डिवाइडर को बंद ना करते हुए पास में ही दूसरे डिवाइडर को सुनियोजित ढंग से बंद कराया जा रहा था आसपास के जागरूक लोगों द्वारा जब पूरे मामले को समझ हो हल्ला शुरू किया गया ।
तब तत्काल ही लोगों के आक्रोश को भांप भाग खड़े हुए मगर amrittimes.com ने पुरे घटनाक्रम को कुछ ही मिनटों में उजागर कर दिया। मामले का पटाक्षेप होने के बाद हड़बड़ाए अधिकारी अब देर रात डिवाइडर पूर्णतः बंद कराने के काम में लगे हुए है।