• शीघ्र बड़े खुलासे की जताई जा रही संभावना
मुंगेली। जिले में राइस मिलर्स व सोसाइटी प्रबंधक की मिलीभगत से हुए बड़ी मात्रा में गड़बड़ी की कार्यवाही में पूर्व में राइस मिलर्स पर कार्यवाही करते हुए सील करने की कार्यवाही की गई थी अब उसी मामले के जांच में दोषियों पर शिकंजा कसते हुए आज आधा दर्जन से अधिक राइस मिलर्स व धान खरीदी केंद्र के जिम्मेदार लोगों को सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा हिरासत में लेने की जानकारी मिल रही है। हालांकि इतनी बड़ी कार्यवाही और गिरफ्तारी के मामले में जिला प्रशासन अथवा पुलिस बिना किसी तथ्यात्मक ढंग से पुष्टि के बिना कार्यवाही नहीं कर सकती है । माना यह जा रहा है कि धान खरीदी केंद्र एवं राइस मिलर्स की मिलीभगत से हुए लंबे झोल झाल को जिला प्रशासन एवं पुलिस ने अपने सप्ताह भर की अनवरत जांच के बाद अब अंतिम कार्यवाही गिरफ्तारी के साथ शीघ्र किसी बड़े खुलासा करने की संभावना दिख रही है। देर रात सिटी कोतवाली पुलिस के हिरासत कार्यवाही से अब माना यह भी जा रहा है कि जिला प्रशासन की सघन जांच के बाद अब गड़बड़ी में शामिल लोगों पर मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश कर जेल भेजने की कार्यवाही होनी है। बहरहाल खबर लिखे जाने तक आधा दर्जन से अधिक राइस मिलर्स और धान खरीदी केंद्र के जिम्मेदार लोगों को पुलिस उठाकर कोतवाली हिरासत मैं में ले आई है।