छत्तीसगढ़ शासन ने रायपुर जिले में 23 जनवरी 2026 से पुलिस आयुक्त प्रणाली लागू कर दी है। इसके तहत राज्य पुलिस सेवा के 16 अधिकारियों को नगर पुलिस अधीक्षक एवं उप पुलिस अधीक्षक पदों से सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) के रूप में नई जिम्मेदारियां दी गई हैं।


गृह (पुलिस) विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार यह पदस्थापना अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगी। इससे रायपुर में कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक कार्यप्रणाली को और मजबूत करने की उम्मीद है।