मुंगेली के भाजपा नेताओं ने केंद्रीय बजट को बताया विकास और जनकल्याण का मजबूत रोडमैप

मुंगेली : केंद्रीय वित्त मंत्री द्वारा पेश किए गए केंद्रीय बजट 2026-27 का मुंगेली जिले के भाजपा नेताओं ने स्वागत करते हुए इसे देश के समग्र विकास, गरीब-किसान और मध्यम वर्ग के हित में ऐतिहासिक बजट बताया है।


भाजपा नेता आशीष मिश्रा ने कहा कि यह बजट भारत को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में ठोस कदम है। इसमें युवाओं के लिए रोजगार, इंफ्रास्ट्रक्चर और आर्थिक मजबूती पर विशेष ध्यान दिया गया है।


जिला भाजपा अध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी ने बजट की सराहना करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रस्तुत यह बजट आम आदमी की जरूरतों को समझने वाला और विकास को गति देने वाला है।


पूर्व जिला पंचायत सदस्य दुर्गा उमाशंकर साहू ने कहा कि किसानों, ग्रामीण क्षेत्र और कृषि से जुड़े वर्ग के लिए किए गए प्रावधान इस बजट को विशेष बनाते हैं।


वरिष्ठ भाजपा पार्षद मोहन मल्लाह ने कहा कि बजट में शहरी विकास, बुनियादी सुविधाओं और नागरिक सुविधाओं के विस्तार पर फोकस किया गया है, जिससे आम जनता को सीधा लाभ मिलेगा।


भाजपा संवाद प्रमुख रामशरण यादव ने कहा कि यह बजट मजबूत अर्थव्यवस्था, निवेश और रोजगार सृजन का आधार तैयार करेगा और देश को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा।


पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष शैलेश पाठक ने कहा कि मध्यम वर्ग को राहत देने और व्यापार-उद्योग को प्रोत्साहन देने वाले प्रावधान बजट की बड़ी उपलब्धि हैं।


वरिष्ठ भाजपा नेता संजय वर्मा ने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य और इंफ्रास्ट्रक्चर पर बढ़ा हुआ प्रावधान देश के भविष्य को सुरक्षित करेगा।


जिला पंचायत सदस्य उमा शंकर साहू ने कहा कि महिला सशक्तिकरण और सामाजिक कल्याण से जुड़े प्रावधानों से समाज के हर वर्ग को लाभ मिलेगा।


भाजपा नेताओं ने विश्वास जताया कि केंद्रीय बजट 2026-27 देश को विकसित भारत के लक्ष्य की ओर तेजी से आगे ले जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *