रायपुर। प्रदेश में संभावित होने वाले लगभग आधा दर्जन जिलों के कलेक्टरों के स्थानांतरण की बाट वहां पदस्थ अनेक अधिकारी भी जोह रहे हैं। मगर ना कलेक्टरों के स्थानांतरण की सूची आ रही और ना ही अधीनस्थ अधिकारी लीपापोती कर पा रहे हैं।
अब देखना यह है कि कलेक्टर जो खास कुछ अधिकारियों के लिए कार्यवाही के मूड में रहे और जांच ऊपर जांच के बावजूद कोई बड़ी कार्यवाही को अंजाम नहीं दे पाए क्या वो स्थानांतरण के पूर्व कोई बड़ी कार्यवाही कराने सफल होंगे या फिर अपने स्वयं की रवानगी ही डालेंगे।
सूत्र बता रहे हैं कि गरियाबंद, बलौदाबाजार,बस्तर सहित अन्य कुछ जिलों के फेरबदल संभावित है। इन जिलों में कुछ कलेक्टर अपने ही मातहत अधिकारियों की कुंडली खंगाल लंबी चौड़ी जांच कराकर राज्य सरकार के समक्ष प्रतिवेदन भेजने की तैयारी में है बावजूद उन जिलों के अधिकारियों पर उनके भ्रष्टाचार के विरुद्ध मिली ठोस जानकारी के बावजूद कोई बड़ा एक्शन राज्य सरकार भी नहीं ले पाई है।
जिन जिलों के कलेक्टर अपने मातहत अधिकारियों के कार्यकाल की भ्रष्टाचार और काले कारनामे को लेकर जांच कराई है उन जिलों की विस्तृत रिपोर्ट शीघ्र ही हम आपको दिखाएंगे अगले अंक में।