बिलासपुर। शहर की एक महिला ब्लैंक चेक और अपने गारंटी के झांसे में लोगों को अधिक पैसे दिलाने के एवज में रैकेट चलाकर भागे भागे फिर रही है। इस पूरे घटनाक्रम की शिकायत पुलिस अधीक्षक मुंगेली को कर कार्यवाही की मांग की।
बता दें इमली पारा निवासी रिशु ठाकुर पिता स्वर्गीय प्रदीप सिंह ठाकुर पहले किसी अन्य व्यक्ति के बहाने संपर्क बनाकर छुटपुट लेनदेन का नाटक की बाद में एक रैकेट के तहत शहर के युवा एवं बाहरी राज्य के व्यक्तियों को अपने गारंटी में लंबी रकम लेकर सभी फरार चल रहे हैं।
ये गिरोह के कुछ लोग बिलासपुर में ही सक्रिय है मगर मोबाइल अटेंड नहीं करना मुंह में नकाब लगाकर घूम घूम कर अन्य लोगों को झांसे में लेकर धोखाधड़ी करने की इन दिनों भयंकर साजिश चल रही है।
पूरे मामले समझ आने के बाद प्रार्थी ने मुंगेली पुलिस अधीक्षक को सारे तथ्य प्रमाण सहित इस जालसाज के गिरोह पर कार्यवाही करने की मांग की जिस पर एसएसपी मुंगेली ने शीघ्र ही नंबर ट्रेसिंग कर कार्यवाही करने का भरोसा दिलाया।
मालूम हो एक वर्ष पूर्व किसी अन्य के गारंटी में रिशु ठाकुर नाम की महिला जो इमलीपारा बिलासपुर की रहने वाली है उसने अपनी आर्थिक स्थिति कमजोर होने के हवाले से 60 हजार रुपए लेकर लेनदेन किया जिसके बाद धीरे धीरे शहर एवं अन्य राज्य के शातिर बदमाशों से सम्पर्क कर उनको सामने लाकर उन्हें बैंक में लाखों रुपए होने व चेक बुक जारी नहीं होने के हवाले से चंद दिनों के लिए 3 लाख रुपए लिया उसके बाद जब प्रार्थी द्वारा पैसे वापस मांगने पर गारंटर रिशु ठाकुर ने तेलंगाना के बोजोजू शंकराचारी के फर्म का चेक से रकम आहरण कर लेने कहा गया जब बैंक चेक लेकर प्रार्थी पहुंचे तब उस खाते में जीरो बैलेंस होने की पुष्टि हुई।
इसी तरह अपने भाई के इलाज,बच्चे की फीस जैसे अनिवार्य जरूरत के लिए रिशु ठाकुर स्वयं ने भी पैसे लेकर और अन्य को दिलाकर लगभग 4 लाख रुपए की धोखाधड़ी की। पूरे मामले की शिकायत कर कार्यवाही करने पुलिस अधीक्षक को शिकायत दी गई। अब देखना यह है कि इलाज,बच्चे के फीस और बैंक में लाखों रुपए होने के एवज में धोखाधड़ी करने वाले लोगों पर पुलिस क्या कार्यवाही करती है।
यह भी बता दे रिशु ठाकुर नाम की इस महिला का कई राज्य में ऐसे ही गिरोह से संपर्क है और अपने गारंटी के झांसे में लोगों को चुना लगाने तरह तरह का षड्यंत्र कर रही है। पुलिस की कार्यवाही के बाद संभवतः इस महिला और उनके गिरोह के लोगों से पूछताछ में चौंकाने वाले और भी खुलासे हो सकते हैं। पुलिस ने भरोसा दिलाया कि शीघ्र ही आरोपितों का पोस्टर स्टेशनों और सार्वजनिक जगह में लगाकर लोगों को सतर्क किया जाएगा ताकि भविष्य में कोई धोखाधड़ी,जालसाजी, ठगी का शिकार ना हो।