मुंगेली/नगर के इंदिरा केशव विप्र भवन में सर्व ब्राह्मण परिषद द्वारा आयोजित बैठक में सर्व ब्राह्मण महिला परिषद की नई शहर अध्यक्ष के रूप में निधि पौराणिक को नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति के साथ ही परिषद की गतिविधियों में नई ऊर्जा और दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
निधि पौराणिक लंबे समय से सामाजिक कार्यों में सक्रिय रही हैं। महिला सशक्तिकरण,शिक्षा जागरूकता और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन में उनकी भूमिका सराहनीय रही है। परिषद के वरिष्ठ पदाधिकारियों और सदस्यों ने उनके नेतृत्व पर विश्वास जताते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है।
शहर अध्यक्ष बनने के बाद निधि पौराणिक ने कहाकि
शहर अध्यक्ष का दायित्व संभालने के बाद निधि पौराणिक ने कहा कि यह पद उनके लिए सम्मान के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने परिषद के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगी,उन्होंने आगे कहाकि
“मेरा प्रयास रहेगा कि परिषद की हर सदस्य को साथ लेकर चलूं। महिलाओं की शिक्षा,आत्मनिर्भरता और सामाजिक भागीदारी को बढ़ाने के लिए हम विशेष अभियान चलाएंगे। समाज में बेटियों और महिलाओं को सम्मान और अवसर मिले,इसके लिए सर्व ब्राह्मण महिला परिषद सक्रिय भूमिका निभाएगी।”
निधि पौराणिक ने यह भी बताया कि आने वाले समय में शहर स्तर पर स्वास्थ्य शिविर,सांस्कृतिक कार्यक्रम,प्रतिभा सम्मान समारोह और जरूरतमंद महिलाओं के लिए सहायता अभियान आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि संगठन का उद्देश्य केवल परंपराओं का संरक्षण नहीं,बल्कि आधुनिक सोच के साथ समाज का विकास करना भी है।

निधि पौराणिक को अपनी शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए सर्व ब्राह्मण परिषद के सदस्यों ने उनके नेतृत्व में संगठन के विस्तार और नई योजनाओं के सफल क्रियान्वयन की उम्मीद जताई है। शहर अध्यक्ष के रूप में निधि पौराणिक का कार्यकाल संगठन के लिए नई उपलब्धियों की शुरुआत माना जा रहा है।
इस अवसर पर मुख्य रूप से सर्व ब्राह्मण परिषद के अध्यक्ष अवधेश शुक्ला,गिरीश शुक्ला,शैलेश पाठक,दुष्यंत दुबे,नपा अध्यक्ष रोहित शुक्ला,रामेश्वर तिवारी,आशीष मिश्रा,स्वतंत्र मिश्रा,सुनील पाठक,मनीष उपाध्याय,गणेश बाजपेयी,सौरभ बाजपेयी,मोहन उपाध्याय,सुनील पाण्डेय,मनीष उपाध्याय,राहुल पाठक,रविशंकर शर्मा,सुमित तिवारी,योगेश उपाध्याय,महेंद्र पाण्डेय,अजय तिवारी,अरविंद पाण्डेय,योगराज उपाध्याय,संतोष पाठक,सुरेश पाण्डेय,मनोज तिवारी,नवीन पाण्डेय,ऋषि पाण्डेय,नरेश कुमार शर्मा,छत्रपाल उपाध्याय,अविनाश तिवारी,ओमप्रकाश दीक्षित,प्रवीण तथा महिला विंग की श्रीमती प्रतिमा पाण्डेय,मंजुला शर्मा,निधि बाजपेयी,रानी मिश्रा,रजनी पाठक,कल्पना मिश्रा,निधि पौराणिक,ऋतु तिवारी,रजनी तिवारी,कुमुदिनी मिश्रा,सुषमा शर्मा,संगीता दुबे सहित अन्य विप्रजन उपस्थित रहे।