डिब्रूगढ़/रायपुर। Mann Ki Baat Program: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 132वीं कड़ी में छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के किसानों के जल संरक्षण प्रयासों की सराहना की है। और इसे राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरणादायी बताया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात लोगों की बीच काफी लोकप्रिय कार्यक्रम है। ‘मन की बात कार्यक्रम देश के कोने-कोने में हो रहे सकारात्मक नवाचारों और जनभागीदारी को राष्ट्रीय मंच प्रदान कर समाज में नई ऊर्जा और प्रेरणा का संचार करता है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात..आज चुनावी राज्य असम के डिब्रूगढ़ में सुना गया। कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के साथ डिप्टी सीएम अरुण साव भी मौजूद रहे। मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री द्वारा छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के किसानों के जल संरक्षण प्रयासों की सराहना को डिप्टी सीएम अरुण साव ने प्रदेश के लिए गौरव का क्षण बताया।
डिप्टी सीएम अरुण साव ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि..
”माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने आज लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ में छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के किसानों के जल संरक्षण प्रयासों की सराहना की है। यह समस्त प्रदेशवासियों के लिए गौरवान्वित करने वाला पल है। मन की बात के इस कार्यक्रम को भाजपा के यशस्वी राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन जी के साथ असम के डिब्रूगढ़ में श्रवण किया।”
क्या है आवा पानी झोंकी’ मॉडल
कोरिया जिले के किसानों ने ‘आवा पानी झोंकी’ जैसे अभिनव मॉडल के माध्यम से अपने खेतों में रिचार्ज तालाब और सोख्ता गड्ढों का निर्माण कर वर्षा जल को सहेजने का सराहनीय कार्य किया है। जनभागीदारी आधारित पहल आज भूजल स्तर में सुधार की पहल की। इस प्रकार के प्रयास प्रदेश में मत्स्य पालन को बढ़ावा मिलेगा, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी और युवाओं के लिए स्वरोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।