मुंगेली में शहीद जवानों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि, दीपदान कर किया नमन

मुंगेली/छत्तीसगढ़ के नक्सल मुक्त होने की ऐतिहासिक उपलब्धि के उपलक्ष्य में मंगलवार को पुराना बस स्टैंड स्थित स्वर्ण जयंती स्मारक में शहीद हुए वीर जवानों की स्मृति में श्रद्धांजलि एवं दीपदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने शहीद जवानों को नमन करते हुए उनके बलिदान को याद किया और देश की सुरक्षा एवं शांति के लिए उनके योगदान को सराहा। सभी ने दीप प्रज्वलित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए और दो मिनट का मौन रखकर वीर सपूतों को श्रद्धांजलि दी।


इस अवसर पर दीनानाथ केशरवानी जिला भाजपा अध्यक्ष, शैलष पाठक प्रदेश कार्य समिति सदस्य,शैलेन्द्र तिवारी, रामशरण यादव, राजीव श्रीवास,कोटू दादवानी,महावीर सिंह, वासु देवांगन, वैभव ताम्रकार,दीपक सोनकर,श्री हरि सिंह परिहार,विजय यादव, घनश्याम यादव आदि बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्त्ता उपस्थिति रहे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *