बिलासपुर। लोक लुभावन आकर्षक स्कीम के साथ दोपहिया,चारपहिया वाहनों के फाइनेंस के नाम पर कोटक महिंद्रा बैंक उपभोक्ताओं को जबरिया चुना लगाने का काम कर रही है। फाइनेंस के समय नाम मात्र की फॉर्मेलिटी के अपने झांसे में लेकर 8 से 10 प्रतिशत फाइनेंस के तुरंत बाद फाइनेंस के अमाउंट पर चार्जेस वसूल लिया जा रहा है जो उपभोक्ताओं को अपने झांसे में लेकर लंबा चूना लगाने में ये ऑटो फाइनेंस कंपनी ठगी कर रही है।
बता दें अधिकांश उपभोक्ताओं द्वारा अपने वाहनों के फाइनेंस दौरान कोटक महिंद्रा ऑटो लोन के झांसे में आकर फाइनेंस की प्रक्रिया कर लेते है मगर बाद में जब जागरूक उपभोक्ता स्टेटमेंट लेकर वसूली गई विभिन्न चार्ज का विवरण जानता है तब कर्जदार के होश फाख्ता हो जाते है ऐसे में कोटक महिंद्रा ऑटो फाइनेंस कंपनी आम उपभोक्ताओं को झांसे में लेकर चूना लगाने की कसर नहीं कर रही है। इस संबंध में शीघ्र ही कोटक महिंद्रा ऑटो फाइनेंस की वैधता रद्द करने अधिकांश उपभोक्ताओं न्यायलय की शरण लेकर याचिका दायर कर रहे है।
आम उपभोक्ताओं से अपील है कि कोटक महिंद्रा ऑटो फाइनेंस के किसी झांसे में ना आवे,साथ ही फाइनेंस लेने के पूर्व चार्ज संबंधी पड़ताल जरूर करे ताकि प्रतिदिन हो रहे ठगी के शिकार होने से बचा जा सके।