जिले में कुमेली इलाके के जंगल में जुआ खेलते हुए वीडियो वायरल होने के मामले में पुलिस विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। सरगुजा रेंज के IG के निर्देश पर SI सहित तीन पुलिसकर्मियों पर गाज गिरी है।
रामानुजनगर के तत्कालीन TI के बाद अब साइबर टीम पर भी कार्रवाई करते हुए साइबर प्रभारी समेत दो आरक्षकों का स्थानांतरण कर दिया गया है।