छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के नतीजे जारी,देखें टॉप 10 सूची


छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) ने 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। टॉप-10 मेरिट लिस्ट में 43 विद्यार्थियों ने जगह बनाई है। बलौदाबाजार जिले के पलारी स्थित सरस्वती शिशु मंदिर के छात्र जिज्ञासु वर्मा ने 98.60 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है।


वहीं, 10वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट भी घोषित कर दिया गया है। टॉप-3 में महासमुंद जिले की दो छात्राओं ने 594 अंक हासिल कर संयुक्त रूप से पहला स्थान प्राप्त किया है।

इनमें एकलव्य इंग्लिश मीडियम स्कूल अर्जुंदा की संध्या नायक और एकलव्य स्कूल बलोदा की परीरानी प्रधान शामिल हैं। तीसरे स्थान पर मुंगेली के अंशुल शर्मा रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *