बिलासपुर। आधी रात रिहायशी क्षेत्र में भयंकर कोलाहल में मैरिज पैलेस के नाम पर संचालक लंबे समय से गुंडागर्दी कर रहा है बावजूद जिला प्रशासन,पुलिस प्रशासन के कार्यवाही के लिए हाथ पैर फूलते है। हजारों मोहल्ले वासियों द्वारा इस मैरिज पैलेस के संचालन के लगातार विरोध,शिकायत के बावजूद शादी ब्याह के सीज़न में पूरे कर्बला रोड में यातायात जाम होना भी बड़ी समस्या होने के बावजूद प्रशासन शायद इस अवैधानिक मैरिज हाल के संचालन को रोकने किसी बड़ी घटना,दुर्घटना का इंतजार है।
मालूम हो पुराना हाई कोर्ट के समीप कर्बला रोड में यश पैलेस मैरिज का संचालन शादियों के लिए किराए में दिया जाता है। इसके लिए इस जगह में पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने के बावजूद पुलिस और प्रशासन की शह में संचालन हो रहा है जिसके बाद मैरिज पैलेस संचालक शादियों में देर रात बारात से लेकर आर्केस्ट्रा के लिए भयंकर कोलाहल के लिए छूट दे रखता है। अभी शादियों के सीज़न में इस मैरिज पैलेस के कार पार्किंग ना होने के कारण पूरे लोगों की कार कर्बला रोड में बेतरतीब खड़े हो जाती है जिससे भयंकर जाम भी लगता है बावजूद संचालक के समक्ष पूरे मोहल्ले के लोग विरोध करने पहुंचते हैं तब संचालक कर्मचारियों के भरोसे सौंप नदारत रहता है।
पुलिस को बाकायदा पैसा देता हूं जिसको जो करना है कर लो
यश पैलेस में आधा रात कोलाहल वातावरण के बावजूद मोहल्ले वासियों के विरोध में पुलिस को पैसे देने के बाद कोलाहल करने का जवाब मौजूद स्टाफ देने से बाज नहीं आते। इस प्रकार अवैधानिक कार्य कर आम लोगों को हो रही असुविधा के बावजूद जिला प्रशासन,पुलिस प्रशासन कार्यवाहीं के लिए कभी झांकने भी नहीं आता।
आज दिनांक 29 अप्रैल की रात 12 बजे के बावजूद आर्केस्ट्रा चलते रहा जबकि रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक कोलाहल अधिनियम के तहत शोर वाले सभी वाद्य यंत्र प्रतिबंधित है।
यदि शीघ्र ही पुलिस यश पैलेस के इस अवैधानिक संचालन में कोई कठोर कार्यवाही नहीं करता है तब सैकड़ों मोहल्ले वासी अपने स्तर पर यह अवैधानिक कार्य बंद करने बाध्य रहेंगे जिसकी संपूर्ण जवाबदारी मैरिज पैलेस संचालक,जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन की होने की मोहल्ले वासियों द्वारा लगातार चेतावनी दी जा रही है।