छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष रूप नारायण सिन्हा का मंगलवार को निधन हो गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार उनकी मौत कार्डियक अरेस्ट के कारण हुई।
बताया जा रहा है कि बिलासपुर में भाजपा के दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के दौरान उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए बिलासपुर के सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
डॉक्टरों की निगरानी में उनका उपचार चल रहा था, लेकिन हालत गंभीर होने के चलते उन्हें बचाया नहीं जा सका। उनके निधन की खबर सामने आते ही राजनीतिक और सामाजिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई। भाजपा नेताओं, योग प्रशिक्षकों और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।