रायपुर। कांकेर-अमोड़ा-नरहरपुर सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण कर गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निर्माण के लिए डिप्टी सीएम अरुण साव ने सम्बन्धित ठेकेदार और विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्हें सड़क निर्माण में कई खामियां मिलीं, जिस पर उन्होंने ठेकेदार को चेतावनी दी और गुणवत्तापूर्ण समय सीमा में काम करने की चेतावनी दी।
मालूम हो बस्तर क्षेत्र के जिले वार अपने विभागों की समीक्षा बैठक के बाद डिप्टी सीएम अरुण साव सड़क निर्माण की प्रगति देखने तपती धूप में “कांकेर-अमोड़ा-नरहरपुर सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण करने पहुंचे जहां समय सीमा में काम होने की बजाय कार्य धीमे चलने के संबंध में ठेकेदार एवं अधिकारियों से सवाल जवाब किया। जिसके बाद गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निर्माण के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
पीडब्लूडी मंत्री अरुण साव ने मंत्री ने कहा कि प्रशासकीय स्वीकृति के बाद टेंडर प्रक्रिया और तकनीकी मंजूरी के बाद ठेकेदार अथवा विभाग के तरफ से हील हवाला बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके अलावा श्री साव ने सख्त लहजे में हिदायत देते हुए कहा कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और मानकों पर कोई समझौता नहीं होगा ठेकेदारों को तय नियमों के अनुसार काम करना होगा।
नियमित मॉनिटरिंग के साथ तय हो जवाबदेही
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने विभागीय इंजीनियरों और अधिकारियों को केवल कार्यालय में न बैठकर, आधा समय फील्ड में बिताने और निर्माण स्थलों का निरीक्षण करने को कहा गया है। इसके अलावा यदि गारंटी अवधि में कोई सड़क खराब मिलती है, तो संबंधित ठेकेदार के साथ-साथ दोषी अधिकारियों पर भी कड़ी कार्रवाई होने को सख्त लहजे में स्पष्ट किया।