छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्यिक कर (आबकारी) विभाग ने सोमवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए विभाग के 30 अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार सभी स्थानांतरण प्रशासनिक आधार पर तत्काल प्रभाव से किए गए हैं।