छत्तीसगढ़ सरकार ने एल्डरमेन की नियुक्ति,आदेश हुआ जारी

छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने प्रदेश के विभिन्न नगर निगम, नगर पालिका परिषद और नगर पंचायतों में एल्डरमेन यानी नामित पार्षदों की नियुक्ति कर दी है।

जारी आदेश के अनुसार सरगुजा, बलरामपुर, सूरजपुर, जशपुर और मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के नगरीय निकायों में कई व्यक्तियों को तत्काल प्रभाव से नामित पार्षद बनाया गया है।

अंबिकापुर नगर निगम में 9, सीतापुर और लखनपुर नगर पंचायत में 3-3 एल्डरमेन नियुक्त किए गए हैं। इसी तरह अन्य जिलों के नगरीय निकायों में भी नामित पार्षदों की सूची जारी की गई है। शासन का कहना है कि ये नियुक्तियां आगामी आदेश तक प्रभावी रहेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *