बिलासपुर। महिला मोर्चा की नवनियुक्त जिला प्रभारी श्रीमती शीलू साहू ने बिलासपुर में अपनी पहली बैठक के दौरान संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने और डिजिटल लर्निंग प्रशिक्षण को प्रत्येक कार्यकर्ता तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया।
बैठक में प्रदेश मंत्री एवं जिला प्रभारी श्रीमती शीलू साहू तथा सहप्रभारी श्रीमती ज्योति पाण्डेय ने महिला मोर्चा के डिजिटल लर्निंग प्रशिक्षण कार्यक्रम की सराहना करते हुए उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को डिजिटल माध्यमों के प्रभावी उपयोग और संगठनात्मक कार्यों में उनकी भूमिका के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।
महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष स्नेहलता शर्मा ने प्रशिक्षण कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए बताया कि डिजिटल लर्निंग के माध्यम से संगठन के कार्यकर्ताओं को तकनीकी रूप से सक्षम बनाया जाएगा, जिससे बूथ स्तर तक संगठन की कार्यप्रणाली और अधिक प्रभावी हो सके।

कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री नंदनी क्षत्री ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन जिला उपाध्यक्ष सुधा गुप्ता ने किया।
इस अवसर पर संध्या सिंह, विभा गौरहा, चंदना गोस्वामी, निरजा सिन्हा, अनिता वर्मा, रीना गोस्वामी, प्रतिभा मिश्रा, कीर्ति झा, सारिका सोनी, कुसुम साहू, नीरज साहू, दीपशिखा यादव, राधा अविनाश वर्मा, पूजा खत्री, बैजन्ती जोशी, रुक्मणी सोनी, गायत्री सोनी, सुधा परिहार, किरण सिंह, सुनीता चौधरी, मीना, सविता रजक, सोनम साहू, स्मिता बोले, शीला डहरिया, सुमन सुरेन्द्र साहू, माया पमनानी, अर्पिता दुबे, संगीता कुशवाहा, किरण भुले, सीमा यादव, भारती राज, संगीता निर्मलकर, खुशबू चतुर्वेदी, सरोज साहू सहित बड़ी संख्या में महिला मोर्चा की पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।