रायपुर/दुर्ग। छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा की पूज्य माताश्री तथा पूर्व राज्यपाल, पूर्व केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व कोषाध्यक्ष स्वर्गीय बाबू मोतीलाल वोरा की धर्मपत्नी, आदरणीया श्रीमती शांति वोरा जी का निधन हो गया। उनके निधन का समाचार मिलते ही राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई।
श्रीमती शांति वोरा जी अपने सरल, स्नेही एवं सौम्य व्यक्तित्व के लिए जानी जाती थीं। उन्होंने लंबे समय तक सामाजिक एवं पारिवारिक मूल्यों को सहेजते हुए समाज में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई। उनके निधन से वोरा परिवार के साथ-साथ उनके शुभचिंतकों और कांग्रेस परिवार में गहरा दुःख व्याप्त है।
शोक संदेशों में दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा गया कि वे पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल वोरा परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति दें।
श्रीमती शांति वोरा जी के निधन पर विभिन्न राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों एवं गणमान्य नागरिकों ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके योगदान को स्मरण किया।