समयमान या क्रमोंनती मे से कोई एक ले सकेंगे
मुंगेली —
छ. ग. शालेय शिक्षक संघ ने शिक्षक संवर्ग मे क्रमोंनती या समयमान वेतनमान के विकल्प चयन को लेकर फैले भ्रम को दूर करते हुये बताया की केवल सहायक शिक्षक को ही विकल्प चयन की आवश्यकता है संघ के जिलाध्यक्ष दीपक वेंताल ने बताया की प्रधान पाठक, शिक्षक एवं व्याख्याता के लिये केवल समयमान वेतनमान का ही प्रावधान है अर्थात क्रमोंनती का कोई प्रावधान नही है।
अतः इन्हे किसी प्रकार की विकल्प चयन की आवश्यकता ही नही है शिक्षक संवर्ग से केवल सहायक शिक्षक को ही क्रमोंनती का प्रावधान है अब इनके लिये समयमान का भी प्रावधान किया गया है।

अतः सहायक शिक्षकों को क्रमोंनती या समयमान का विकल्प चयन कर निर्धारित प्रारूप मे अपने डी डी ओ मे जमा करना होगा |विकल्प चयन के लिये 31 जुलाई 2026 तक अंतिम समय निर्धारित किया गया है।
संघ के जिला अध्यक्ष दीपक वेंताल, जिला सचिव नेमी चंद भास्कर, ब्लॉक अध्यक्ष गण दुर्गेश देवांगन, गुनाराम निर्मलकर, धनश्याम देवांगन, विवेक गोविन्द, मोहन कश्यप, मनीष जायसवाल, ओमप्रकाश अंचल, संजय देवांगन आदि ने स्पष्ट किया की सहायक शिक्षक गण अपने सेवा अवधि व हितलाभ को ध्यान मे रखते हुये क्रमोंनती या समयमान वेतनमान का विकल्प चयन करें |