छत्तीसगढ़ पुलिस के नाम स्वतंत्रता दिवस पर बड़ी उपलब्धि, 141 वीरता पदक का ऐलान

रायपुर ब्रेकिंग: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस अधिकारियों और जवानों के लिए वीरता पदक, विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पदक और सराहनीय सेवाओं के पदक का ऐलान किया है।

इस बार छत्तीसगढ़ पुलिस के खाते में 141 वीरता पदक आए हैं, जो राज्य के लिए बड़ी उपलब्धि है।

वहीं, छत्तीसगढ़ के 10 पुलिस अधिकारियों को सराहनीय सेवाओं के पदक के लिए चुना गया है। इसके अलावा IPS अधिकारी एम.एल. कोटवानी को विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया जाएगा।

वीरता पदक के लिए चयनित IPS अधिकारियों में पी. सुंदरराज, इंदिरा कल्याण एलेसेला, स्मृतिक राजनाला, संदीप पटेल और रॉबिन्सन गुरिया के नाम शामिल हैं।

वहीं, ओ.पी. शर्मा, अर्चना झा, दीपमाला कश्यप और गायत्री सिंह समेत 10 पुलिस अधिकारियों को सराहनीय सेवाओं के पदक के लिए चुना गया है।

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर छत्तीसगढ़ पुलिस के अधिकारियों और जवानों को मिले इन सम्मानों को पुलिस विभाग की बहादुरी, समर्पण और उत्कृष्ट सेवाओं की बड़ी पहचान माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *