देवदास बंजारे जी की स्मृति में अमरटापू धाम में होगा ‘सुरता’ कार्यक्रम

केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू होंगे मुख्य अतिथि, मुंगेली विधायक पुन्नूलाल मोहले करेंगे अध्यक्षता

मुंगेली। छत्तीसगढ़ के महान कलाकार एवं पंथी नृत्य के पुरोधा स्वर्गीय श्री देवदास बंजारे जी की पुण्य स्मृति में अमरटापू धाम, मोतिमपुर में ‘देवदास बंजारे जी के सुरता कार्यक्रम’ का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ की लोककला, संस्कृति और पंथी परंपरा की मनमोहक प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी।

कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे, जबकि मुंगेली विधायक श्री पुन्नूलाल मोहले कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। इस अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, वरिष्ठजन, अधिकारी-कर्मचारी तथा सामाजिक एवं धार्मिक क्षेत्र से जुड़े लोग उपस्थित रहेंगे।

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय कलाकारों के साथ पंथी नृत्य दल एवं वरिष्ठ कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। आयोजन का उद्देश्य स्वर्गीय देवदास बंजारे जी के कला एवं सांस्कृतिक योगदान को स्मरण करना तथा नई पीढ़ी को छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला एवं लोक परंपराओं से जोड़ना है।

आयोजन अमरटापू धाम, मोतिमपुर, तहसील एवं जिला मुंगेली (छत्तीसगढ़) में किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर कला एवं संस्कृति प्रेमियों में उत्साह का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *