रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने विभिन्न निगमों, बोर्डों और आयोगों के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्षों को मंत्री दर्जा प्रदान किया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) की ओर से आदेश जारी किया गया है।

जारी आदेश के अनुसार, कुल 18 पदाधिकारियों को मंत्री दर्जा दिया गया है। इनमें 3 पदाधिकारियों को कैबिनेट मंत्री और 15 पदाधिकारियों को राज्य मंत्री का दर्जा प्रदान किया गया है। सरकार के इस फैसले के बाद संबंधित पदाधिकारियों को निर्धारित प्रोटोकॉल एवं सुविधाएं प्राप्त होंगी।
