छत्तीसगढ़ भाजपा के मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव सड़क हादसे में घायल होने के बाद संगठनात्मक गतिविधियों में सीमित रूप से सक्रिय हैं। ऐसे में पार्टी में कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।
इसी बीच केंद्रीय राज्य मंत्री और बिलासपुर सांसद तोखन साहू को अचानक दिल्ली बुलाया गया है। उनके दिल्ली बुलावे के बाद राजनीतिक गलियारों में अटकलों का दौर शुरू हो गया है। चर्चा है कि पार्टी संगठन में उन्हें बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है और तोखन साहू को छत्तीसगढ़ भाजपा का कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने की संभावना जताई जा रही है।
हालांकि, इस संबंध में पार्टी की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। इसलिए फिलहाल इसे राजनीतिक चर्चाओं और अटकलों के तौर पर ही देखा जा रहा है।