जागृति महिला मंडल के सहयोग से शिक्षक दिवस पर स्वास्थ्य शिविर आयोजित

200 विद्यार्थियों का हुआ निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, शिक्षकों का किया गया सम्मान

मुंगेली। कस्तूरबा कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय, विनोबा नगर मुंगेली में जागृति महिला मंडल के सहयोग से स्व. सुश्री गीताराय मैडम के जन्मदिवस के अवसर पर निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर एवं शिक्षक दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती एवं डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई।

समारोह में विद्यालय के प्राचार्य श्री ब्रह्मदत्त त्रिपाठी का तिलक लगाकर एवं घड़ी भेंट कर सम्मान किया गया। इसके अलावा शिक्षक रूपेश पाल सहित विद्यालय के शिक्षकों का विद्यार्थियों द्वारा सम्मान किया गया। छात्राओं ने शिक्षिकाओं को तिलक लगाकर एवं स्मृति चिह्न भेंट कर शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्य ब्रह्मदत्त त्रिपाठी ने विद्यार्थी जीवन में समय के महत्व, अनुशासन एवं व्यक्तित्व विकास पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को समय का सदुपयोग करते हुए अनुशासित जीवन जीने के लिए प्रेरित किया। शिक्षिका जान्हवी ठाकुर ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन दर्शन एवं उनके उद्देश्यों पर विस्तार से जानकारी दी। वहीं मातेश्वरी देवांगन ने उनके जीवन परिचय, ज्योति यादव ने शिक्षक एवं विद्यार्थियों के बीच अपेक्षाओं तथा सुहानी पात्रे ने शिक्षा के प्रति प्रेम, गरीबी में शिक्षा के महत्व एवं डॉ. राधाकृष्णन के योगदान पर अपने विचार रखे।

शिक्षक दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों ने निभाई शिक्षक की भूमिका
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने भी शिक्षक की भूमिका निभाई। संतोषी साहू, मुस्कान देवांगन, सरस्वती बारमाते, नैना देवांगन, वैशाली यादव, शारदा यादव, रागिनी साहू, यामिनी बंजारे एवं शिवानी कौशल ने शिक्षिका के रूप में तथा आनंद यादव ने शिक्षक के रूप में बालवाड़ी से कक्षा 11वीं तक के विद्यार्थियों को अध्यापन कराया। इस दौरान विद्यार्थियों ने शिक्षक की जिम्मेदारियों और भूमिका का अनुभव प्राप्त किया।

200 विद्यार्थियों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण
कार्यक्रम के दौरान आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में बालवाड़ी से कक्षा 11वीं तक के करीब 200 विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। शिविर में डॉ. श्रीमती वेणु साहू (नेत्र सहायक अधिकारी), डॉ. शुभम सिंह ठाकुर (मेडिकल ऑफिसर), श्रीमती प्रतिभा निखिल (स्टाफ नर्स), श्रीमती ऊषा देवांगन (आरएमए), सुनील कुमार साहू (सहायक मलेरिया अधिकारी), मंजू मरकाम (सहायिका), फुलमनी (सुपरवाइजर), श्रीमती शीतला मरावी (एमएम) एवं डॉ. सुनील सोनी सहित स्वास्थ्य विभाग की टीम उपस्थित रही।

कार्यक्रम का सफल संचालन शिक्षिका जान्हवी ठाकुर ने किया। स्वास्थ्य शिविर को सफल बनाने में शिक्षिका श्रेया यादव, दीपांजलि देवांगन सहित पूरे विद्यालय परिवार का विशेष योगदान रहा। भोजन एवं स्मृति चिन्ह की व्यवस्था जागृति महिला मंडल द्वारा की गई।

इस अवसर पर कस्तूरबा महिला कल्याण आश्रम समिति के अध्यक्ष अनिल सोनी, सचिव दीनानाथ केसरवानी, कोषाध्यक्ष धनेश सोलंकी, सहसचिव दिलीप सोनी, सदस्य महावीर सिंह एवं स्वप्निल वर्मा, उपाध्यक्ष रवि पौराणिक, संरक्षक सदस्य जेठमल कोटड़ीया एवं डॉ. सुनील सोनी ने विद्यालय परिवार को शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *