मुंगेली। श्री रामदेव सेवा समिति मुंगेली द्वारा भादवा मेला 2026 के अवसर पर रामदेव बाबा जन्मोत्सव महापर्व का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया जाएगा। श्री रामदेव बाबा मंदिर एवं साईं मंदिर परिसर में 12 से 21 सितंबर तक 10 दिवसीय भादो मेले का आयोजन होगा। इस दौरान धार्मिक, सांस्कृतिक एवं भक्ति कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की जाएगी।
मेले का शुभारंभ 12 सितंबर शनिवार को भादवा सुदी एकम के अवसर पर चंद्र दर्शन के समय बाबा रामदेवजी के जन्मोत्सव, महाआरती एवं भजन कार्यक्रम के साथ होगा। 13 सितंबर को सुबह बाबा का अभिषेक एवं आरती तथा रात्रि में भक्ति भजन का आयोजन होगा, जिसमें गायक अमन सोनी प्रस्तुति देंगे। 14 सितंबर को बाबा महिला मंडल द्वारा भक्ति कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा।
15 सितंबर को बच्चों के लिए फैंसी ड्रेस, समूह नृत्य एवं भजन कार्यक्रम आयोजित होंगे। 16 सितंबर को श्री बाबा रामदेव मंदिर की अखंड फेरी निकाली जाएगी। 17 सितंबर को भव्य भक्ति भजन कार्यक्रम होगा। वहीं 18 सितंबर को रायपुर के भजन गायक रवि चोपड़ा द्वारा भक्ति भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी।
19 सितंबर शनिवार को राम रसिया मानस मंडल द्वारा संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जाएगा। 20 सितंबर रविवार को सुबह प्रभात फेरी निकलेगी। शाम को आनंद मेला आयोजित होगा तथा श्री रामदेव मंदिर में बाबा को 56 भोग प्रसाद अर्पित किया जाएगा।
मेले के अंतिम दिन 21 सितंबर, भादो सुदी दशमी को सुबह ध्वजारोहण एवं आरती के बाद मंदिर परिसर से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा मुंगेली नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए वापस मंदिर परिसर पहुंचेगी। इसके बाद बाबा की प्रसादी एवं भंडारे का आयोजन होगा। शाम को महाआरती के पश्चात भव्य भक्ति भजन संध्या आयोजित की जाएगी, जिसमें रायपुर के प्रसिद्ध भजन गायक प्रसन्न चोपड़ा भक्ति रस से सराबोर गीत एवं भजनों की प्रस्तुति देंगे।
तैयारियों में जुटे समिति के सदस्य
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बाबा के भक्त दुर्गालाल गोयल, प्रेमचंद लुनिया, जगदीश पारख, रवि पुराणिक, चंपालाल सुथार, कन्हैयालाल कोटडिया, अशोक सोनी, पारस सोनी, राजेंद्र जोशी, विमलचंद लुनिया, नरेंद्र खत्री एवं बसंत शर्मा के मार्गदर्शन में समिति के सदस्य तैयारियों में जुटे हैं। इनमें दिनेश गोयल, गिरीश सुथार, अमन सोनी, विनोद शर्मा, तुषार खत्री, सुनील जोशी, ललित शर्मा, राकेश जोशी, जालम सिंह राजपुरोहित, हरीश सोनी, यशपाल जोशी, देवेश शर्मा, लोकेश गोयल, अमित तिवर, धीरज सोलंकी, प्रदीप सोलंकी, संदीप लूनिया, श्रेणीक पारख, नंदकिशोर सोलंकी, सुमित तिवर, स्वरूप सोनी, मोहित सोलंकी, राजकुमार सोनी, रमेश सोलंकी, श्रेयांश बेद, संदीप चोपड़ा एवं कमल सोनी सहित बाबा महिला मंडल के सदस्य शामिल हैं।