कस्तूरबा विद्यालय में स्वास्थ्य शिविर एवं शिक्षक दिवस समारोह आयोजित

200 विद्यार्थियों का हुआ निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, शिक्षकों का किया सम्मान

मुंगेली। विनोबा नगर स्थित कस्तूरबा कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय में जागृति महिला मंडल के सहयोग से स्व. सुश्री गीताराय मैडम के जन्मदिवस के अवसर पर निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर एवं शिक्षक दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती एवं डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ।

समारोह में विद्यालय के प्राचार्य ब्रह्मदत्त त्रिपाठी का तिलक लगाकर एवं घड़ी भेंट कर सम्मान किया गया। वहीं शिक्षक रूपेश पाल सहित विद्यालय की शिक्षिकाओं मातेश्वरी देवांगन, प्रीति यादव, ज्योति यादव, सुहानी पात्रे, श्रेया यादव, दीपांजलि देवांगन, प्रीति देवांगन, जान्हवी ठाकुर, अनामिका सेन, सुमन द्विवेदी, नीलम, किरण एवं शशिबाला का छात्राओं द्वारा सम्मान किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्य ब्रह्मदत्त त्रिपाठी ने विद्यार्थी जीवन में समय के महत्व एवं व्यक्तित्व विकास पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को अनुशासन के साथ समय का सदुपयोग करने के लिए प्रेरित किया। शिक्षिका जान्हवी ठाकुर ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन दर्शन एवं उद्देश्यों पर विस्तार से जानकारी दी। वहीं मातेश्वरी देवांगन ने उनके जीवन परिचय, ज्योति यादव ने शिक्षक की विद्यार्थियों से अपेक्षाओं तथा सुहानी पात्रे ने शिक्षा के प्रति प्रेम, गरीबी में शिक्षा के महत्व एवं डॉ. राधाकृष्णन के योगदान पर विचार व्यक्त किए।

विद्यार्थियों ने संभाली शिक्षक की भूमिका

शिक्षक दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों ने भी शिक्षक की भूमिका निभाई। संतोषी साहू, मुस्कान देवांगन, सरस्वती बारमाते, नैना देवांगन, वैशाली यादव, शारदा यादव, रागिनी साहू, यामिनी बंजारे एवं शिवानी कौशल ने शिक्षिका के रूप में तथा आनंद यादव ने शिक्षक के रूप में बालवाड़ी से कक्षा 11वीं तक के विद्यार्थियों को अध्यापन कराया। इस दौरान विद्यार्थियों ने शिक्षक की जिम्मेदारियों एवं दायित्वों का अनुभव प्राप्त किया।

200 विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण

कार्यक्रम के दौरान बालवाड़ी से कक्षा 11वीं तक के करीब 200 विद्यार्थियों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। स्वास्थ्य शिविर में डॉ. श्रीमती वेणु साहू (नेत्र सहायक अधिकारी), डॉ. शुभम सिंह ठाकुर (मेडिकल ऑफिसर), प्रतिभा निखिल (स्टाफ नर्स), ऊषा देवांगन (आर.एम.ए.), सुनील कुमार साहू (सहायक मलेरिया अधिकारी), मंजू मरकाम (सहायिका), फुलमनी (सुपरवाइजर), शीतला मरावी (एम.एम.) एवं डॉ. सुनील सोनी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का सफल संचालन जान्हवी ठाकुर ने किया। निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर को सफल बनाने में शिक्षिका श्रेया यादव, दीपांजलि देवांगन सहित पूरे विद्यालय परिवार का विशेष योगदान रहा। विद्यार्थियों के लिए भोजन एवं स्मृति चिन्ह की व्यवस्था जागृति महिला मंडल द्वारा की गई।

इस अवसर पर कस्तूरबा महिला कल्याण आश्रम समिति के अध्यक्ष अनिल सोनी, सचिव दीनानाथ केसरवानी, कोषाध्यक्ष धनेश सोलंकी, सहसचिव दिलीप सोनी, सदस्य महावीर सिंह एवं स्वप्निल वर्मा, उपाध्यक्ष रवि पौराणिक, संरक्षक सदस्य जेठमल कोटड़िया तथा डॉ. सुनील सोनी ने विद्यालय परिवार को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *