मुंगेली। नगर के प्रतिष्ठित नागरिक एवं अर्जीनवीस महेश मिश्रा जी (76 वर्ष) का 10 अक्टूबर को आकस्मिक निधन हो गया। वे कुछ समय से अस्वस्थ्य रहे जिनका आज शाम एक निजी अस्पताल में कार्डिएक अरेस्ट के कारण निधन हो गया।
वे वरिष्ठ अधिवक्ता विरेन्द्र मिश्रा एवं राजेन्द्र मिश्रा के अनुज तथा रवि मिश्रा के अग्रज थे। वे श्रीदत्त मिश्रा एवं पत्रकार आकाश दत्त मिश्रा के पिता थे। उनके निधन से परिजनों, शुभचिंतकों एवं परिचितों में शोक व्याप्त है।
जिनका अंतिम संस्कार रविवार, 11 अक्टूबर को प्रातः 10 बजे खर्राघाट स्थित मारवाड़ी मुक्तिधाम में किया जाएगा।