धार्मिक कार्यक्रम के दौरान डिप्टी सीएम अरुण साव चोटिल, सिम्स में कराया गया उपचार

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव के चोटिल होने की खबर सामने आई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, लोरमी में एक धार्मिक कार्यक्रम के दौरान उन्हें चोट लग गई।

इसके बाद उन्हें बिलासपुर स्थित छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स) ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनका उपचार किया। जानकारी के मुताबिक, उनके पैर में कच्चा प्लास्टर बांधा गया है।

उप मुख्यमंत्री के चोटिल होने के कारण उनके आज के सभी निर्धारित कार्यक्रम निरस्त कर दिए गए हैं।

प्रोटोकॉल के अनुसार, उन्हें बिलासपुर जिले में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होना था, लेकिन मेडिकल इमरजेंसी के चलते इन कार्यक्रमों को रद्द कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *