छत्तीसगढ़ सरकार के गृह (पुलिस) विभाग ने पुलिस सेवा के 33 अधिकारियों की पदस्थापना में बदलाव किया है। मंत्रालय से 30 अक्टूबर 2026 को जारी आदेश के मुताबिक अधिकारियों को प्रशासनिक आधार पर तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इस फेरबदल में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, उप पुलिस अधीक्षक और सहायक पुलिस आयुक्त स्तर के अधिकारी शामिल हैं।

