मुंगेली। नवीन विश्राम गृह परिसर में उपमुख्यमंत्री अरुण साव के मित्र मंडली द्वारा जन्मदिन समारोह का आयोजन किया गया।अपने बचपन के मित्रों व नागरिकों के स्वागत से अभिभूत उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा की इस आत्मीय आयोजन के लिए मित्र मंडली, सभी भाजपा कार्यकर्ताओं और गणमान्य नागरिकों का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि नगर की जनता का प्यार और आशीर्वाद ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी है, और वह हमेशा इस क्षेत्र के विकास और जनता की सेवा के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे।
उन्होंने सभी का धन्यवाद देते हुए कहा कि वह प्रदेश को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए लगातार प्रयास करते रहेंगे। श्री साव ने कहा कि यह यादगार पल है मै अपने परिवार जनों के बीच आया हूं जिस उत्साह खुशी एवं आदर के साथ आपने आर्शीवाद दिया है यह मेंरे जीवन भर याद रखने वाला पल है।
छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री और जिले के लोकप्रिय नेता अरुण साव का 58वां जन्म दिवस उनके गृह नगर में बड़े ही आत्मीय और सादगीपूर्ण ढंग से मनाया गया। जिसमें भारतीय जनता पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता और शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
जहाँ भाजपा कार्यकर्ताओं और मित्रों ने गर्मजोशी से उपमुख्यमंत्री का स्वागत किया। श्री साव ने उपस्थित सभी लोगों के बीच अपना जन्मदिन केक काटकर मनाया।

इस अवसर पर, उपस्थित सभी लोगों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर और पुष्पमाला पहनाकर उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं और उनके दीर्घायु, स्वस्थ जीवन और उज्जवल भविष्य की कामना की।
-कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह-
समारोह में भाजपा जिलाध्यक्ष, मंडल अध्यक्षों, वरिष्ठ पदाधिकारियों, युवा मोर्चा, महिला मोर्चा तथा विभिन्न प्रकोष्ठों के कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। कार्यकर्ताओं ने अपने नेता के प्रति अटूट विश्वास व्यक्त करते हुए प्रदेश के विकास में उनके नेतृत्व की सराहना की। गिरीश शुक्ला ने कहा की यह नगर के लिए गर्व का क्षण है कि प्रदेश के उपमुख्यमंत्री आज भी अपने साथियों और आम जनता के बीच इतने सरल ढंग से अपना जन्मदिन मनाते हैं। उनकी सादगी हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। इस अवसर पर भाजपा अध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकांत पाण्डेय,बेमेतरा विधायक दीपेश साहू,जनपद पंचायत अध्यक्ष, रामकमल सिंह, जिला पंचायत सभापति उमाशंकर साहू, वरिष्ठ भाजपा नेता गिरीश शुक्ला, पूर्व अध्यक्ष शैलेश पाठक, प्रेम आर्य,डॉ सुरेश केशर, सहित मित्र मंडली के आशीष मिश्रा, संजय वर्मा, सुनील पाठक,मोहन मल्लाह,जयपाल साहू ,मिट्ठूलाल यादव,राणाप्रताप सिंह, जयप्रकाश मिश्रा, अमितेश आर्य, कोटूमल दादवानी,प्रदीप पांडेय, डॉ आशुतोष पांडेय,पवन पाण्डेय,नंदू सिंह,विनोद यादव,राजीव श्रीवास,उमाशंकर साहू ,नितेश भारद्वाज,बब्बू सिंह, वैभव ताम्रकार सहित बडी संख्या मे कार्यकर्ता उपस्थित रहे।