पुछेली में आयोजित हुआ हिन्दू सम्मेलन

पथरिया:- पथरिया ब्लॉक के लौदा मण्डल अंतर्गत रविवार को ग्राम पंचायत पुछेली में हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया, इस मौके पर मण्डल अंतर्गत सभी ग्रामों के नागरिक बन्धु, माता, बहने और युवा वर्ग शामिल हुए, इस हिन्दू सम्मेलन के मुख्य अतिथि सेवा निवृत्त शिक्षक रामुलाल श्याम, अध्यक्षता मातृशक्ति हेमलता पात्रे व मुख्य वक्ता के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ छत्तीसगढ़ प्रान्त के सामाजिक समरसता प्रान्त संयोजक विश्वनाथ बोगी जी रहे, कार्यक्रम का प्रारम्भ भारत माता व भगवान श्रीराम जी छायाचित्र का पूजन अर्चना कर प्रारम्भ हुआ, ततपश्चात स्थानीय मंडली द्वारा जसगीत, कर्मा नृत्य, व पंथी नृत्य ने सभी का ध्यान खींचा वही सुरताल मानस मंडली द्वारा मनमोहक धर्मिक गीतों ने समा बांधा, ततपश्चात अध्यक्षता कर रहे मातृशक्ति हेमलता पात्रे ने अपना उदबोधन दिया।

जिसमें उन्होंने कहा कि अपने धार्मिक मूल्यों का अनुशरण करते अभी सभी को एकजुट होना होगा, नारीशक्ति आज देश ही नही दुनिया मे बोल रहा है, आज समाज मे मातृशक्ति आज समाज मे अहम भूमिका निभा रही है, आज महिलाओं के उत्थान के लिए अनेको कार्य लगातार आयोजित हो रहे है उसमें सभी महिलाओं से आग्रह है सभी सहभागी बने!


उसके बाद मुख्य अतिथि श्री रामुलाल श्याम ने उदबोधन सभी के बीच रहा जहा उन्होंने कहा कि सत्य का अनुसरण करना होगा हम सभी को, भारत जैसा कोई देश नही है, जिसमें अनेको दैविक पुरूष ने जन्म लिया, और समय समय उन्होंने हमें ज्ञान की बाते बताइये और उन्होंने सदैव धर्म के लिए कार्य किये, राम हो, कृष्ण हो, बाबा गुरुघासीदास हो सभी ने हमें समरसता का संदेश दिया है, ततपश्चात हिन्दू सम्मेलन के मुख्य वक्ता श्री विश्वनाथ बोगी ने सभी हिंदुओ के समक्ष अपना उदबोधन रखा जिसमें उन्होंने कहा कि माता, पिता और गुरु इस देश के प्रमुख अंग है, इन्होंने ही देश को अग्रणी किया है, इतिहास से वर्तमान का इनका स्थान महत्वपूर्ण, है! राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विषय में विश्वनाथ बोगी ने कहा की एक घण्टे की शाखा में देशप्रेम, धार्मिक संवाद, देशहित में कार्य नागरिकों को सिखाया जाता है, जो संघ में आ जाता है वो देश के नुकसान के बारे सोच भी नही सकता है, आज दुनिया में भारत का प्रतिनिधित्व बढ़ रहा है, आज दुनिया हमारे सांस्कृतिक विरासतों को मान रही है, मुख्य वक्ता विश्वनाथ बोगी ने पंच परिवर्तन के विषय पहला पर्यावरण पर जोर दिया और प्लास्टिक का उपयोग धीरे धीरे उपयोग करने का आग्रह किया, दूसरा नागरिक कर्तव्य के बारे में कहा कि अपना कर्तव्य निभाते हुए अनुशासन बनाये रखने का आग्रह किया! तीसरा स्वदेशी के बारे में देश मे बने वस्तुओं को उपयोग करने कहा, चौथा सामाजिक समरसता के बारे सभी को एकजुट रहने का आग्रह किया, पांचवा कुटुंब प्रबोधन सभी को घर मे एक जगह अपने देश प्रदेश व धार्मिक बातों पर चर्चा करना चाहिए, अपने माता पिता को सम्मान दे उन्हें घर से दूर नही करना चाहिए,
कार्यक्रम का आभार ने किया……
और कार्यक्रम का समापन भारत माता की भव्य आरती कर की गई!!
इस अवसर पर संयोजक अभिलाष त्रिवेदी, सह संयोजक आशीष केशरवानी, हरिशंकर वर्मा, जनपद अध्यक्ष चित्ररेखा जांगड़े, परमेश्वर सिंह, फगुराम मरकाम, चूणामणि रात्रे, देवेंद्र जायसवाल, सुनील विश्वकर्मा, सुरेश केश्वरवानी सुरेश पटेल, ज्ञानदास गेंदले, ब्रिजबल्ला शर्मा, आकाश बंजारे, अर्जुन पाल, बादल पात्रे, हुखम सिंह, क्लेश राम साहू, सविता जायसवाल, छेदीलाल जायसवाल, जवाहरलाल निर्मलकर, नंदकुमार, श्रवण जयसवाल, जगदीश मरावी, संतोष साहू, रामकुमार साहू, हरदेव निषाद,अभिषेक केशरवानी, ऋषि केशरवानी, बसन्त वर्मा, शिवकुमार जायसवाल, पिंटु साहू, शुभम मिश्रा, राजेश साहू, संतोष राजपूत, लव डड़सेना, गोलीराम निर्मलकर, के साथ अन्य मौजूद रहे!!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *