तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, विधायक मोहले बोले , सेना के शौर्य पर गर्व, सबूत मांगने वालों को आड़े हाथों लिया

मुंगेली। “मोर तिरंगा, मोर अभिमान”, “घर-घर तिरंगा” एवं “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत मुंगेली विधानसभा स्तर पर विधायक पुन्नूलाल मोहले के नेतृत्व में बरेला एवं सेतगंगा से तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। दोपहर 1 बजे प्रारंभ हुई यह यात्रा जिला मुख्यालय में नगर भ्रमण करते हुए अटल परिसर, जिला भाजपा कार्यालय में सम्पन्न हुई।

समापन अवसर पर विधायक मोहले ने कहा कि भारत माता के सच्चे सपूत अपनी सेना के शौर्य और पराक्रम से गौरवान्वित हैं, जबकि कुछ राजनीतिक दल लगातार सेना के पराक्रम पर सवाल उठाते हुए सबूत मांगते रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और “देश पहले” की भावना के तहत अमेरिकी दबाव के आगे न झुकने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्णय से पूरा देश गर्वित है।

उन्होंने बताया कि मुंगेली विधानसभा क्षेत्र के बरेला और सेतगंगा से एक साथ यात्राएं निकाली गईं, जो बरसात के बीच नगर भ्रमण करते हुए अटल परिसर पहुँचीं और समाप्त हुईं।

तिरंगा यात्रा में विधानसभा क्षेत्र के पाँचों मण्डलों के अध्यक्ष, महामंत्री, पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में आम नागरिक भी शामिल हुए। सभी प्रतिभागियों का आभार जिला भाजपा अध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी एवं तिरंगा यात्रा के जिला प्रभारी शैलेश पाठक ने व्यक्त किया।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकांत पाण्डेय, जनपद अध्यक्ष रामकमल सिंह, नगर पालिका मुंगेली के उपाध्यक्ष जयप्रकाश मिश्रा, पदमनी मोहले, नगर मण्डल अध्यक्ष सौरभ बाजपेयी, ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष राजीव श्रीवास, सेतगंगा मण्डल अध्यक्ष सुखचंद साहू, जरहागांव मण्डल अध्यक्ष नागेश्वर जायसवाल ‘बंटी’, लौदा मण्डल अध्यक्ष अभिलाष त्रिवेदी सहित सभी मण्डलों के महामंत्री एवं पदाधिकारी, जिला पंचायत सभापति एवं सदस्य, पार्षद, जनपद सदस्य और सरपंच उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *