जैन मंदिर में बड़ी चोरी, 3 दान पेटियों से करीब 2 लाख रुपये ले उड़े चोर

कबीरधाम जिले के पंडरिया नगर में सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती देती एक बड़ी चोरी की घटना सामने आई है। थाना पंडरिया से महज 50 मीटर की दूरी पर स्थित जैन श्वेतांबर मंदिर में अज्ञात चोरों ने धावा बोलते हुए मंदिर परिसर में रखी तीन दान पेटियों के ताले तोड़ दिए और करीब दो लाख रुपये नकद चोरी कर लिए।


घटना की जानकारी मिलते ही जैन समाज के लोगों ने पुलिस को सूचित किया। इस वारदात के बाद जैन समाज में भारी आक्रोश व्याप्त है। समाज के लोगों का कहना है कि जब पुलिस थाना के ठीक सामने स्थित धार्मिक स्थल भी सुरक्षित नहीं है, तो आम नागरिकों की सुरक्षा पर सवाल उठना स्वाभाविक है।


इस घटना ने पुलिस की रात्रिकालीन गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर प्रश्न खड़े कर दिए हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *