मुंगेली। 6 अप्रैल 2025 रविवार को भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस है जिसे पूरे देश के साथ जिले के सभी मण्डलों एवं बुथों में मनाया जाएगा। प्रथम पाली में आप सभी अपने बुथ व मण्डल के कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। इसके पश्चात द्वितीय पाली में दोपहर बाद 3:30 बजे जिला स्तर का कार्यक्रम अटल परिसर जिला भाजपा कार्यालय मुंगेली में आयोजित है। उक्त कार्यक्रम में विशेष रूप से केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू,उप मुख्यमंत्र अरुण साव,पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वर्तमान विधायक पुन्नूलाल मोहले,पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं वर्तमान विधायक धरमलाल कौशिक उपस्थित रहेंगे।




कार्यक्रम में पूर्व सांसद स्व. निरंजन प्रसाद केशरवानी, पूर्व मंत्री स्व डॉ भानु गुप्ता,पूर्व विधायक स्व. फूलचंद जैन,पूर्व विधायक स्व. मुनीराम साहू के परिजनों का सम्मान किया जाना है।
मुंगेली जिले में भारतीय जनता पार्टी कि अपनी एक अलग पहचान है। इस पार्टी को प्रारभिक दौर में भारी कठिनाईयों से गुजरना पडा, संस्थापक के रूप में अनेक कार्यकर्ताओं ने तन मन धन से कार्य किया है। पार्टी को उच्चतम शिखर तक पहुंचाने वालो मे निरंजन केशरवानी, फुलचंद जैन, भरतलाल सोनी और तुलाराम स्वर्णकार जैसे अनेक लोगों ने अपनी कार्य प्रणालीयों से जिले को भाजपा का गण बनाया आज भी भाजपा के सर्मपित कार्यकर्ताओं द्वारा पुराने परीपाटी को बनाए रखने में जुटे हुए है। जिला बनने के बाद कोमलगिरी गोस्वामी पहले जिला अध्यक्ष के पद पर रहते हुए भाजपा का पर्चम लहराया था इसके पश्चात शैलेष पाठक ने भी जिला भाजपा अध्यक्ष पद का निर्वहन सफलता पूर्वक किया वर्तमान में जिला अध्यक्ष के पद पर आसीन दीनानाथ केशरवानी ने जिले के सभी जनपद पंचायत, नगर पंचायत और मुंगेली नगर पालिका को छोड सभी पालिकाओ मे और जिला पंचायत में भी भाजपा को सम्मानजनक जीत दिलाई मंत्री विधायक के सहयोग से मुंगेली जिले को एक नई पहचान मिली है छात्र जीवन से ही राजनीति से जुडे रहने का लाभ उन्हे मिला और सर्मपित होकर वे भाजपा के कार्यकर्ता के रूप में वे स्थापित हुए और आज वे जिला भाजपा के पद को सुशोभित कर रहे है।
स्थापना दिवस में इस भव्य कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश एवं जिला के पदाधिकारी व कार्यसमिति सदस्य गण,मोर्चा प्रकोष्ठों के प्रदेश एवं जिला पदाधिकारी गण,पूर्व जिलाध्यक्ष गण,मण्डलों के अध्यक्ष महामंत्री गण,पूर्व अध्यक्ष गण,जिला पंचायत व जनपद पंचायत के अध्यक्ष/उपाध्यक्ष व सदस्य गण, नगर पालिका/ नगर पंचायत के अध्यक्ष/ उपाध्यक्ष और पार्षद गण तथा सबसे महत्वपूर्ण जिले में निवासरत वरिष्ठ भाजपा नेता गण शामिल होंगे।