Home Uncategorized अभिमन्यु की ही वजह से हुई अभिनव की मौत! आज के एपिसोड...

अभिमन्यु की ही वजह से हुई अभिनव की मौत! आज के एपिसोड में मिला हिंट

218
0

अभिमन्यु बिड़ला की वजह से अभिनव शर्मा का निधन हो जाएगा। ये बात हम नहीं कह रहे हैं। बल्कि सामने आए प्रोमो वीडियो में इस बात का हिंट दिया गया है। ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के एपिसोड में दिखाया गया कि अभिनव को सरप्राइज पार्टी के बारे में पता न चले इसलिए अभीर, अभिनव को अपने साथ गेम जोन लेकर जाने की बात करता है। लेकिन अभिमन्यु, अभीर को रोक देता है। वह कहता है कि आज वह अभिनव के साथ समय बिताना चाहता है।

अभिनव को पहाड़ के किनारे लेकर जाएगा अभिमन्यु
वह बड़े पापा और अक्षरा के सामने अभिनव को अपने साथ लेकर जाता है। वह अभिनव को कसौली की शराब की लालच देता। दोनों पहाड़ के किनारे पर बैठकर शराब पीने लगते हैं। शराब पीते-पीते अभिमन्यु कहता है, ‘जब भी हम साथ बैठकर शराब पीते हैं कुछ न कुछ गलत जरूर होता है। पहली बार जब शराब पीने बैठे थे तब अक्षरा के बारे में पता चला था। फिर अभीर का सच और अब पता नहीं क्या होगा। ये सुनने के बाद अभिनव, अभिमन्यु को समझाता है और शराब का एक और पैग बनाकर देता है।’

पहाड़ के पास पहुंचेंगे बड़े पापा
लेकिन, अभिमन्यु कंट्रोल करता है और शराब नहीं पीता है। अक्षरा के मन में घबराहट होने लगती। लेकिन, वह उस पर ध्यान नहीं देती है। वह पार्टी की तैयारियों के बारे में सोचने लगती है। जब बहुत देर तक अभिनव और अभिमन्यु वापस नहीं आते हैं। तब वह घबरा जाती है। उसके मन में बुरे-बुरे ख्याल आने लगते हैं। कायरव, फोन करने की कोशिश करता है। लेकिन, न अभिनव का फोन लगता है और न ही अभिमन्यु का। ऐसे में बड़े पापा, अभिनव और अभिमन्यु को ढूंढने निकल पड़ते हैं। वह देखते हैं कि अभिनव पहाड़ से गिर गया और अभिमन्यु वहीं खड़ा है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here