प्रदेशभर में ACB–EOW की बड़ी कार्रवाई आबकारी और DMF से जुड़े 18 ठिकानों पर ताबड़तोड़ दबिश

छत्तीसगढ़ में ACB और EOW की संयुक्त टीम द्वारा तड़के सुबह बड़ी कार्रवाई की गई। आबकारी एवं डीएमएफ मामलों से जुड़े करीब 18 ठिकानों पर एकसाथ रेड की जा रही है। रायपुर, बिलासपुर, अंबिकापुर, कोंडागांव सहित कई जिलों में दबिश जारी है।

रायपुर में दो ठिकानों पर कार्रवाई तेज
राजधानी रायपुर में ACB–EOW की टीम दो स्थानों पर जांच कर रही है। पूर्व आबकारी आयुक्त निरंजन दास के ठिकानों पर छापेमारी जारी है। निरंजन दास पर आबकारी घोटाले की प्लानिंग में शामिल होने के आरोप लगे हैं।

कारोबारी हरपाल सिंह अरोड़ा के ठिकानों पर भी रेड
डीएमएफ से जुड़े सप्लायर बताए जा रहे कारोबारी हरपाल सिंह अरोड़ा के ठिकानों पर भी ACB–EOW की कार्रवाई चल रही है। दोनों स्थानों पर लगभग 7–8 सदस्यों की टीम जांच में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *