खरगोन। मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में बिस्टान थाना इलाके के अंजनगांव में बुधवार सुबह पेट्रोल-डीजल से भरा टैंकर पलट गया। टैंकर के पास खड़ी गांव के गोरेलाल के 19 वर्षीय युवती रंगु धमाके में जल गई और अन्य लोग भी बुरी तरह झुलस गए। । हादसे में 30 से ज्यादा लोग घायल हो गए।
जानकारी के मुताबिक टैंकर सुबह करीब 7 बजे पलटा, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण वहां पहुंचे थे, इसी दौरान अचानक उसमें आग लग गई और वहां मौजूद लोग झुलस गए। 19 वर्षीय युवती की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। टैंकर के चालक और सहचालक मौके से पहले ही भाग चुके थे। मौके पर फायर ब्रिगेड और अन्य दमकल पहुंचे तब तक टैंकर खाक हो चुका था।