बिलासपुर = बिलासपुर जिले के समाज कल्याण विभाग में लेखा शाखा में दान के पैसे से ऐसी लगाया गया है, जो कि सूचना के अधिकार के तहत जानकारी प्राप्त हुई है, बताते चले कि सहायक ग्रेड 3 कर्मचारी के कमरे में ए सी का प्रावधान नहीं है।

लेकिन इसके बाद भी वहां बीते तीन माह से ए सी लगाया गया है, बताते चले कि कार्यालय के सभी कर्मचारियों को इसकी जानकारी है लेकिन अधिकारी को इस बात तक की भनक भी नहीं है, आर टी आई से प्राप्त जानकारी हुई है।
कि समाज कल्याण विभाग में ए सी दान के पैसों से लगाई गई है लेकिन विभाग से अनुमति नहीं ली गई है इसकी जानकारी छुपाई जा रही है वहीं दान के पैसों से लगी ऐसी को दिव्यांग बच्चा एवं हितग्राहियों के लिए अनुमति लेते हुए लगाया जा सकता था लेकिन विभाग के अधिकारीयो द्वारा जानबूझकर अपनी सुविधा के लिए ए सी को बिना अनुमति के लगाया गया है, जो कि नियम विरुद्ध हैं,