फर्म का प्रोपाइटर बताकर 1 करोड़ 20 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

मुंगेली : जिले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। 1 करोड़ 20 लाख की ठगी के मामले में पुलिस ने आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। यह आरोपी किया गया है। मामला जिले के सरगांव थाना क्षेत्र का है।

मामला बीते डेढ़ माह पहले 6 सितंबर 2020 का है। यहां राजधानी रायपुर स्थित मोवा निवासी संजय अग्रवाल ने मुंगेली जिले के सरगांव थाने में आरोपी अनिल गुप्ता के खिलाफ FIR दर्ज कराई थी।

शिकायत में बताया गया था कि वे रामबोड में वासुदेव ट्रेड लिंक के अलावा एक और स्पंज आयरन की फैक्ट्री वहां डालना चाहते थे। इसी सिलसिले में उनकी मुलाकात अनिल गुप्ता से हुई। अनिल खुद को स्पंज आयरन प्लांट अंसुल स्टील लिमिटेड कोल्हापुर का प्रॉपराइटर बताता था।

एडवांस के तौर पर लिए 1 करोड़ 20 लाख रुपए

इसके बाद आरोपी ने भी अपना प्लाट बेचने की मंशा जाहिर की और संजय अग्रवाल से 4 करोड़ 50 लाख रुपए में डील फाइनल हो गई। इसमें से कारोबारी संजय ने 5 किस्तों में 1 करोड़ 20 लाख रुपए एडवांस के तौर पर अनिल गुप्ता के बैंक अकाउंट में डाल दिए। 1 करोड़ 20 लाख रुपए बैंक खाते में आने के बाद से आरोपी संजय अग्रवाल को घुमाने लगा। इसके बाद प्रार्थी ने थाना सरगांव में मामला दर्ज कराया।

मामला दर्ज होने के बाद से फरार था आरोपी

संजय अग्रवाल की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ IPC की धारा 420, 34 के तहत केस दर्ज कर, मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान पता चला कि आरोपी किसी भी प्लांट का प्रोपराइटर नहीं है।

साइबर सेल की मदद से आरोपी की लोकेशन का पता लगाया गया। जहां आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता मिली।

दिल्ली से आरोपी को पकड़कर उसकी मेडिकल जांच कराने के बाद उसे पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया। फिर ट्रांजिट रिमांड पर मुंगेली के सरगांव थाने लाया गया।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वो छत्तीसगढ़ के अलावा पश्चिम बंगाल के कोलकाता में 12 करोड़ 90 लाख और हैदराबाद में 1 करोड़ 65 लाख रुपए का ठगी की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *