तोमर बंधुओं के अवैध ठिकानों पर हुई की कार्रवाई..

राजधानी में लंबे समय से फरार तोमर बंधुओं द्वारा अवैध तरीके से बनाये गए मकान को ढहाने की कार्यवाही आज सुबह से ही शुरू कर दी गई है। पुलिस कई गंभीर मामलों में आरोपी बनाये गए तोमर बंधुओं की काफी समय से खोजबीन कर रही है।

सरेंडर करने के लिए पर्याप्त समय देने के बाद भी फरारी काट रहे हिस्ट्रीशीटर सूदखोर रोहित वीरेंद्र तोमर पर पुलिस और निगम प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है।

आज सुबह निगम अमला भारी पुलिस बल के साथ भाठागांव स्थित तोमर बंधुओं के ऑफिस पर बुलडोजर चलाने के लिए पहुंचा। पुलिस और निगम की दस्तावेजी जांच में यहां बिना नक्शा और अनाधिकृत रूप से निर्माण का खुलासा हुआ था। दोनों भाई दो महीने से फरार है । पुलिस और कोर्ट ने दोनों को फरार और उन पर इनाम भी घोषित किया है । इनके सात से अधिक रिश्तेदार और करीबी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। साथ ही संपत्ति की कुर्की भी होनी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *