• छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेल का हुआ आगाज •जरहागांव में आयोजित क्लब स्तर खेल में कलेक्टर श्री देव ने बिल्लस खेलकर बढ़ाया प्रतिभागियों का उत्साह
• खिलाड़ियों को दी शुभकामनाएं



राज्य शासन द्वारा छत्तीसगढ़ के पारम्परिक खेल गतिविधियों में ग्रामीण क्षेत्र एवं नगरीय क्षेत्रों के खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए राजीव युवा मितान क्लब के सौजन्य से आज 06 अक्टूबर से ग्राम पंचायतों में ग्राम स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक खेल का आगाज हो गया है। ग्राम स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक जिले के सभी 370 ग्राम पंचायतों में 11 अक्टूबर तक आयोजित होगी। ग्राम पंचायत स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक में बच्चों से लेकर बड़ों में उत्साह देखा गया। ग्राम पंचायत स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक में ग्रामीण प्रतिभागियों ने उत्साह के साथ पारम्परिक खेल गिल्ली-डंडा, पिट्ठुल, संखली, लंगड़ी दौड़, कबड्डी, खो-खो, रस्साकस्सी, बांटी (कंचा), बिल्लस, फुगड़ी, गेंड़ी दौड़, भंवरा, 100 मीटर दौड़ और लम्बी कूद में बढ़-चढ़ कर भाग लिया। कलेक्टर श्री राहुल देव ने विकासखण्ड मुंगेली के ग्राम जरहागांव में आयोजित ग्राम पंचायत स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक में बिल्लस खेल खेलकर छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक की शुरूआत की। उन्होंने खिलाड़ियों को अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा पारम्परिक खेल गतिविधियों में ग्रामीण क्षेत्र एवं नगरीय क्षेत्रों के खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक की शुरूआत की है। उन्होंने छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक खेल में प्रतिभागियों को बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेकर खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की बात कही। राजीव गांधी युवा मितान क्लब के जिला समन्वयक श्री दुर्गा बघेल ने भी खिलाड़ियों को अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं दी और खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ खेलने की समझाईश दी। इस अवसर पर एसडीएम अमित कुमार, राजीव गांधी शिक्षा मिशन के जिला मिशन समन्वयक श्री वाचस्पति सिंह, जनपद पंचायत मुंगेली के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री भूमिका देसाई सहित विभिन्न खेल संघो के खेल पदाधिकारी, कोच, मेनेजर, खिलाडी एवं खेल प्रेमी, विभिन्न मीडिया के प्रतिनिधिगण और बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे।
राज्य शासन द्वारा छत्तीसगढ़ के पारम्परिक खेल गतिविधियों में खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के 14 पारम्परिक खेल गिल्ली-डंडा, पिट्ठुल, संखली, लंगड़ी दौड़, कबड्डी, खो-खो, रस्साकस्सी, बांटी (कंचा), बिल्लस, फुगड़ी, गेंड़ी दौड़, भंवरा, 100 मीटर दौड़ और लम्बी कूद का आयोजन किया जा रहा है। इस खेल प्रतियोगिता के प्रथम वर्ग में 18 वर्ष की आयु तक, दूसरा 18 से 40 वर्ष आयु वर्ग और तीसरा वर्ग 40 वर्ष से अधिक उम्र तक के खेल में बच्चों से लेकर महिला एवं पुरूष वर्ग के प्रतिभागी बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले रहे है। छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेलों के 06 स्तर निर्धारित किये गये है। इसके अनुसार पहले ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्र स्तर पर राजीव गांधी युवा मितान क्लब में खेलों का आयोजन नाकआउट पद्धति से होगा। दूसरा स्तर जोन है जिसमें आठ राजीव युवा मितान क्लब को मिलाकर एक क्लब होगा। तीसरे स्तर पर विकासखण्ड तथा नगरीय क्लस्टर स्तर, जिला, संभाग और अंत में राज्य स्तर पर खेल प्रतियोगिताएं आयोजित होगी।
छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में सबसे पहले राजीव युवा मितान क्लब स्तर के आयोजन 6 अक्टूबर से 11 अक्टूबर 2022 तक होंगे। वही जोन स्तर का आयोजन 15 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक होंगे। विकासखंड स्तर पर 27 अक्टूबर से 10 नवंबर तक आयोजित किए जाएंगे। जिला स्तर पर 17 नवंबर से 26 नवंबर तक और संभागीय स्तर पर आयोजन 5 दिसंबर से 14 दिसंबर के बीच होगा। वहीं राज्य स्तर पर छत्तीसगढ़ी ओलंपिक का अंतिम चरण 28 दिसंबर 2022 से 06 जनवरी 2023 तक आयोजित होगा।



मुंगेली एसडीएम बने जिला पंचायत राजनांदगांव के सीईओ,जिला प्रशासन द्वारा दी गई विदाई
छत्तीसगढ़ शासन, सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय नवा रायपुर, अटल नगर के आदेश के तहत 2019 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी मुंगेली अनुविभाग के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अमित कुमार को जिला पंचायत राजनांदगांव में मुख्य कार्यपालन अधिकारी के रूप में पदस्थ किया गया है। जिसके फलरूवरूप जिला प्रशासन द्वारा अमित कुमार का आज जिला कलेक्टोरेट स्थित जनदर्शन कक्ष में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान अधिकारियों द्वारा एसडीएम अमित कुमार के जिले में किए गए उल्लेखनीय कार्यों को याद किया गया और उनके नए जिम्मेदारियों के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई।
इस अवसर पर कलेक्टर राहुल देव ने कहा कि एसडीएम अमित कुमार एक जुझारू व कर्मठ अधिकारी है। एक बार किसी शासकीय कार्य को करने के लिए ठान लिए तो उसे अंतिम परिणाम तक पहुंचा कर ही छोड़ता है, साथ ही अपने किए गए कार्यों को विश्लेषण भी करता है। उन्होंने कहा कि जो भी कार्य करो, उसके पहले सही समय और सही तरीका क्या होगा ये जरूर सोचना चाहिए। कलेक्टर ने उन्हें आगे भी इसी तरह नई जिम्मदारियों को बखूबी निर्वहन करने की समझाईश दी। उन्होंने कहा कि श्री अमित कुमार द्वारा जिले के विकास के संबंध में किए गए विकास कार्यों को हमेशा याद किया जाएगा। पुलिस अधीक्षक श्री चंद्रमोहन सिंह ने विदाई सह सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि एसडीएम अमित कुमार एक ऊर्जावान, सरल और सौम्य स्वभाव के अधिकारी है। उनमें सीखने की ललक है, जो एक प्रशासनिक अधिकारी का विशेष गुण होता है। अपर कलेक्टर तीर्थराज अग्रवाल ने कहा कि एसडीएम श्री अमित कुमार का स्टेडियम, कला केंद्र, आकांक्षा प्लेटफॉर्म, आर्मी ट्रेनिंग, जनदर्शन कक्ष, कानून व्यवस्था, राजस्व प्रकरण के निराकरण, मुंगेली शहर को व्यवस्थित करने जैसे अनेक क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान रहा है, जो सराहनीय है। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डी. एस. राजपूत ने कहा कि सरलता, शालीनता के साथ पद की गरिमा को बनाकर कैसे कार्य किया जाय, यह एसडीएम अमित कुमार से सीखा जा सकता है। विदाई सह सम्मान समारोह को संयुक्त कलेक्टर नवीन भगत, श्रीमती मेनका प्रधान सहित अन्य अधिकारयों ने भी सम्बोधित किया और एसडीएम अमित के कार्यों की सराहना की।
एसडीएम मुंगेली अमित कुमार ने कहा कि मुंगेली जिला में कार्य सीखने का काफी अच्छा मौका मिला। जिला प्रशासन द्वारा जो भी निर्देश मिला उसका गंभीरता से पालन किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों का हमेशा मार्गदर्शन मिलता रहा। यहां एक परिवार जैसे माहौल मिला। कलेक्टर सर के मार्गदर्शन से राजस्व के साथ अन्य विभागों के कार्य करने का भी अवसर प्राप्त हुआ, जो उनके लिए काफी उपयोगी रहा। इस अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा एसडीएम अमित कुमार को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन कलेक्टोरेट के अधीक्षक अशोक सोनी ने किया। इस अवसर राजस्व विभाग सहित विभिन्न विभाग के अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।
संयुक्त कलेक्टर श्रीमती डोंगरे होंगी मुंगेली अनुविभाग के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व
कलेक्टर राहुल देव ने आदेश जारी कर संयुक्त कलेक्टर श्रीमती नम्रता आनंद डोंगरे को मुंगेली अनुविभाग के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं अनुविभागीय दण्डाधिकारी मुंगेली का दायित्व सौंपा है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।