Home छत्तीसगढ़ GAD के संविदा अधिकारी डीडी सिंह के ख़िलाफ़ पूर्व विधायक उईके के...

GAD के संविदा अधिकारी डीडी सिंह के ख़िलाफ़ पूर्व विधायक उईके के बाद अब प्रशासनिक अधिकारी होने लगे लामबंद,राप्रसे ने CM को पत्र लिख की हटाने की मांग

301
0

रायपुर। सामान्य प्रशासन विभाग की कमान संभालने वाले संविदा अधिकारी डीडी सिंह की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। उन्हें हटाने के लिए पूर्व विधायक रामदयाल उइके ने मोर्चा खोला ही हुआ है। अब राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसर भी उनकी नियुक्ति रद्द कर नियमित अफसर को सामान्य प्रशासन विभाग का कमान सौपने की मांग को लेकर लामबंद होने लगे हैं।

पदाधिकारियों ने सीएम को लिखा पत्र

राजनांदगांव और सरगुजा से राज्य प्रशासनिक सेवा संघ के पदाधिकारियों ने दर्जन भर से ज्यादा बिंदुओं पर डीडी सिंह के खिलाफ उन्हें हटाने का आधार और शिकायतों का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखा है। वहीं हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में पूर्व विधायक रामदयाल उइके ने जो मोर्चा डीडी सिंह के खिलाफ खोला मोर्चा खोला है, उसने राज्य प्रशासनिक सेवा संघ के व्हाट्सएप ग्रुप में चर्चा छेड़ दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here