बिलासपुर। बिलासपुर जिले के कलेक्टर कार्यालय में विभागीय अधिकारीयो,कर्मचारीयो के प्रभार को लेकर एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है यहां दो दो सहायक अधीक्षक होने के बावजूद एक सहायक ग्रेड 2 को अधीक्षक का प्रभार दिया गया है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एक सहायक अधीक्षक कमलभान चौधरी को LDC का प्रभार दिया गया है, इसके अतिरिक्त एक सहायक अधीक्षक के पद पर पदस्थ शशिकला निर्मलकर पहले से इस कार्यालय में कार्यरत हैं लेकिन इसके बाद भी सुधा सी नायर जो कि कलेक्टर कार्यालय में सहायक ग्रेड 2 के पद पर कार्यरत हैं उन्हें अधीक्षक का प्रभार क्यों दिया गया यह समझ से परे है।
आपको बताते चले कि कुछ समय पूर्व में ही कमलभान चौधरी और शशिकला निर्मलकर की पदोन्नति करते हुए उन्हें सहायक अधीक्षक बनाया गया, शासन के निर्देश व नियम के अनुसार ही विभागों में पदोन्नति की जाती है लेकिन इसके बाद भी इस पदोन्नत योग्य सहायक अधीक्षक को अधीक्षक का प्रभार न देते हुए एक सहायक वर्ग 2 के क्लर्क को प्रभार देना समझ से परे है। इस पूरे कार्यप्रणाली के चलते कही न कही कलेक्टर कार्यालय के अधिकतर अधिकारी कर्मचारी को कई प्रकार की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बरहाल अब देखने वाली बात यह होगी कि यह मामला उजागर होने के बाद इस पूरे मामले में कलेक्टर संजय अग्रवाल आगे क्या कार्यवाही करते हैं।