कलेक्टर राहुल देव के कमान संभालने के बाद सर्वाधिक टीकाकरण कर प्रदेश में मुंगेली जिला रहा अव्वल

मुंगेली। नवपदस्थ कलेक्टर राहुल देव के कुशल मार्गदर्शन में कोरोना महामारी से लड़ने के लिए जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की ओर से योजनाबद्घ तरीके से बनाई गई रणनीति के सहारे कोरोना नियंत्रण पर मुंगेली जिला सफलता के नए रिकार्ड दर्ज कर रहा है। जिसके चलते कोरोना जांच के बाद 17 जुलाई के प्रदेशस्तर के रिकॉर्ड में मुंगेली अब प्रदेश में सर्वाधिक टीकाकरण करने वाला जिला भी बन गया है। मुंगेली टीकाकरण के मामले में 11354 टीके लगा कर प्रथम स्थान पर आ गया है। कलेक्टर राहुल देव के निर्देश पर जिलें में हुए टीकाकरण के सामने आए आंकड़ों के बाद दूसरे जिलों के मुकाबले मुंगेली में सबसे अधिक कोरोना टीका का टीकाकरण किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *